26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / पत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय

पत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय

रंगमध्यदक्षिणी में नाचा-गम्मत की प्रस्तुति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 15 Dec 2019, 1:05 AM IST

पत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय

पत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय

रायपुर. रंगमध्यदक्षिणी के दूसरे दिन मुक्ताकाश पर हंसी के फव्वारे छूटे। ग्राम हज्जटोला अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव की नाट्यमण्डली ने पति परमेश्वर को नाचा गम्मत में प्रस्तुत किया। कॉमेडी नाटक गांव में 3 भाइयों का परिवार का था। बच्चों की चहल-पहल लेकिन छोटे भाई को संतान सुख नहीं मिलता। पत्नी के कहने पर एक अनपढ़ महिला को उसकी सौतन बनाकर ले आता है। दिक्कत यहीं से शुरू होती है। दोनों में आपसी सामंजस्य नहीं बैठता और बात बात में लड़ाइयां होने लगती है। उनके विवाद से घर हास्यालय बन जाता है लेकिन पति रोज के झगड़े से इतना आहत होता है कि खुदकुशी की ठान लेता है। हालाँकि वक्त रहते बड़े भाई दोनों बहुओं को समझाते हैं। कहते हैं कि अगर पति गुजर गया तो तुम दोनों का जीवन व्यर्थ हो जाएगा। रही बात संतान की तो हमारे बच्चे को अपनी संतान समझो।

ये दौलत भी ले लो..

राघव म्युजिकल ग्रुप कोटगांव दरबा कुरुद ने सुगम संगीत का कार्यकम पेश किया। संतोष साहू और रेणुका साहू ने गजलों से समां बांधा। विनती सुनिए नाथ हमारी... से शुरुआत की। इसके बाद लागा चुनरी में दाग, सांसो की माला पे, हम तेरे शहर में, ये दौलत भी लेलो और छाप तिलक सब छीनी रे की प्रस्तुति दी।