3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस जनपद क्षेत्र में कांग्रेस की हो सकती है एकतरफा जीत, भाजपा ने नहीं खड़ा किया अपना प्रत्याशी

जिला मुख्यालय के जनपद क्षेत्र माकड़ी में भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में नही उतारा है।

less than 1 minute read
Google source verification
chhattisgarh politics

इस जनपद क्षेत्र में कांग्रेस की हो सकती है एकतरफा जीत, भाजपा ने नहीं खड़ा किया अपना प्रत्याशी

जिले के अंतागढ़ विकासखंड में जनपद सदस्य व नगरपंचायत में पार्षद पद तथा कांकेर विकासखंड में जनपद सदस्य पद सहित अन्य पदों के लिए चुनाव आज होगा। कांकेर विकासखंड माकड़ी जनपद क्षेत्र में भाजपा पार्टी ने अपना प्रत्याशी का नामांकन फार्म जमा नही किए है। कांग्रेस प्रत्याशी का मुकाबला गोड़वाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी के बीच होगा।

भाजपा समर्पित एक भी अभ्यर्थी फार्म जमा नही किए जाने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। चुनाव आबंटन के बाद प्रत्यार्शियों ने अपने-अपने सहयोगी के साथ चुनाव प्रचार किया थे, शनिवार को देर शाम तक जन संपर्क चलता रहा। इधर चुनाव को लेकर जनपद पंचायत कांकेर के सभा कक्ष में द्वितीय प्रशिक्षण हुई, जहां सुरेश चंद्र श्रीवास्तव मास्टर ट्रेनर व तहसीलदार टीपी साहू ने विशेष जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद दोपहर को मतदान दलों को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। रविवार को सुबह 7 बजे दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान केन्द्र पर ही मतगणना होगा। इधर गोविन्दपुर में वार्ड क्रमांक 10 के लिए चुनाव होगा। इसी तरह अन्य ग्राम पंचायत में सरपंच व पंच पदों के लिए चुनाव होगा। मदतान केन्द्रों में चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई। वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगें।

जनपद सदस्य के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से माकड़ी क्षेत्र क्रमांक ६ में रोमनाथ जैन और गोड़वाना गणतंत्र पार्टी की ओर से पूजा नेताम प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अंतागढ़ नगरपंचायत वार्ड क्रमांक ११ में कांग्रेस की ओर से जागेश्वर नाग व भाजपा की ओर से भुपेश ठाकुर, वार्ड क्रमांक 6 में कांग्रेस समर्थीत रजुला सोरी व भाजपा की ओर से विमला धुव्र और जनपद सदस्य के लिए कांग्रेस पाटी के विरेन्द्र नाग व भाजपा के दयाराम दुग्गा आमने सामने मैदान में है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग