Congress Executive Committee: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने संगठन में बदलाव को लेकर अपनी हरी झंडी दे दी थी। इसके आधार पर अब उन पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है, जो लंबे समय से काम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं कुछ वरिष्ठ नेता बीमारी की वजह से संगठन के कामकाज में अपना समय नहीं दे पा रहे हैं।