अस्वास्थ्यकारी चीजें खा रहे हैं बच्चे
लॉकडाउन में बच्चे पहले की तुलना में ज्यादा खाना खा रहे हैं। उनके भोजन में अस्वास्थ्यकारी चीजें जैसे लाल मांस, शर्करा युक्त पेय पदार्थ और जंक फूड की ज्यादा मात्रा पाई गई है। साथ ही घर में बंद रहने के कारण शारीरिक गतिविधियों में भी भारी गिरावट आ गई है, जिससे बच्चों के वजन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।