8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसात से लाखों एकड़ की फसल बर्बाद, सरकार मुआवजे का ऐलान करे: भाजपा

CG assembly election 2023 : सरकार को इन किसानों को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल मुआवजे की मांग करनी चाहिए। इस आशय का पत्र नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 May 2023, 1:09 PM IST

CG assembly election 2023 : बरसात से लाखों एकड़ की फसल बर्बाद, सरकार मुआवजे का ऐलान करे: भाजपा

CG assembly election 2023 : बरसात से लाखों एकड़ की फसल बर्बाद, सरकार मुआवजे का ऐलान करे: भाजपा

CG assembly election 2023 : रायपुर अप्रेल और मई में लगातार हो रही बेमौसम बरसात से किसानों के लाखों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। सरकार को इन किसानों को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल मुआवजे की मांग करनी चाहिए। इस आशय का पत्र नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, असमय आंधी और बरसात के कारण प्रदेश की रबी फसल के साथ सब्जी और फल की फसल बर्बाद हुई है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन असंवेदनशील कांग्रेस सरकार ने नुकसान के सर्वे के लिए अभी पहल भी शुरू नहीं की है। इसलिए हमने मुख्यमंत्री को जल्द प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें: पहले टाटा को कहा बॉय-बॉय, अब पड़े रोजगार के लाले

कर्ज के दलदल में फंस रहा किसान

चंदेल ने कहा, पूरे प्रदेश में असमय वर्षा से फसल चौपट हुई है। इससे राज्य के किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान कर्ज के दलदल में फंस रहा है। परंतु संवेदनहीन भूपेश बघेल सरकार ने नुकसान के सर्वे हेतु अभी पहल भी प्रारंभ नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Mega Block : एक-एक ट्रेन के लिए 5 से 6 घंटे का करना पड़ रहा इंतजार, इतने दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

यह दुर्भाग्य जनक है कि प्रदेश के किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है कि वह किसानों को उनके हाल पर छोड़कर बैठी है। सरकार राज्य के किसानों के नुकसान की भरपाई करने का इरादा नहीं रखती।