
न्यू सर्किट हाउस रायपुर में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते दीपक नताली।
ताबीर हुसैन @ रायपुर। कहते हैं बुनियाद मजबूत हो तो इमारत अपनेआप बुलंद होती है। 1983-85 के दौर में इथोपिया अकाल की काली छाया से गुजर रहा था। एक बच्चा देख रहा होता है कि उसकी मम्मी लोगों से खाना एकत्र कर रही है। जितना कलेक्ट हुआ उसे वह मोहल्ले के स्पेशल बच्चों में बांट रही है। बच्चे के मन में सेवाभाव तभी से अंकुरित होने लगा। बच्चे ने ठाना कि आगे मुझे भी ऐसे ही काम में आगे बढऩा है। वक्त गुजरा। उम्र के साथ सोच बढ़ती गई। प्रिंस चाल्र्स के डिसएबिलिटी चैरिटी ज्वाइन की। कई एनजीओ के साथ काम किया। आज वे एशिया पेसेफिक के एक्टिंग रीजनल प्रेसीडेंट और एमडी हैं। दीपक नटाली न्यू सर्किट हाउस में आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एंड इम्पॉवरमेंट की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में की-नोट स्पीकर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रिका प्लस से खास बातचीत में अपनी जर्नी शेयर की।
खेल की तरह एजुकेशन में भी शामिल हो इनक्लुसन
स्पेशल ओलंपिक में एशिया के 35 देश आते हैं। हम इसमें भी इनक्लुसन कॉन्सेप्ट शामिल किए हैं। कोई एक टीम ऐसी होती है जिसमें नॉर्मल और स्पेशल बच्चे दोनों एक साथ खेलते हैं। दोनों के परफॉर्मेंस भी शानदार होते हैं। जब खेल में इतने अच्छे रिजल्ट आ रहे हैं तो इस कॉन्सेप्ट को एजुकेशन में लाना चाहिए।
अब खिलाड़ी नहीं, पर हजारों खिलाड़ी तैयार करते हैं
स्कूल टाइम पर मैं खेलों से जुड़ा रहा। अब मैं प्लेयर तो नहीं हूं लेकिन हजारों खिलाड़ी को तैयार करने और उन्हें इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म देने वाली संस्था के लिए काम कर रहा हूं। एक सवाल के जवाब में दीपक ने कहा कि मैंने इस फील्ड में आने की कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली है। ट्रेनिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता, फर्क पड़ता है हम जिस व्यक्ति को अपने साथ मिलाना चाहते हैं उसके प्रति हमारा कैसा एटिट्यूड है। किस तरह उस व्यक्ति को आगे बढ़ाने का हम तरीका तलाशते हैं।
बड़े नजरिए से देखने की जरूरत है
रायपुर में स्पेशल बच्चों के लिए अलग स्कूल के कॉन्सेप्ट पर उन्होंने कहा कि हमें सबके साथ मिलकर चलने की जरूरत है। एक बड़े बदलाव की जरूरत है। डिसएबल्ड बच्चों को कम्नुनिटी, क्लब के अलावा ऐसे संगठन से जोडऩे की जरूरत है तो समावेशी शिक्षा की पैरवी करते हैं। एक दीये से हजार दीये जलाए जा सकते हैं। कोई भी बड़ा चेंज इरादों से होता है।
भारत को मिले हैं 369 मैडल
दीपक वर्ष 2006 से स्पेशल ओलंपिक में जुड़े हैं। 2013 से एशिया पेसिफिक रीजन ज्वाइन किया। इससे पहले यूरोप यूरेशिया रीजन में थे। वे कहते हैं कि स्पेशल ओलंपिक के एशिया रीजन में 80 परसेंट हिस्सेदारी भारतीय खिलाडिय़ों की है। हर दो साल में यह ओलंपिक होते हैं। समर में आबुधाबी में हुए स्पेशल ओलंपिक में भारत को 369 मैडल मिले जिसमें 85 गोल्ड, 155 सिल्वर और 129 ब्रांउज शामिल हैं।
भारत जैसी बॉयोडाइवर्सिटी कहीं नहीं
मैंने कई देशों की सैर की है लेकिन भारत का मौसम सबसे अलग है। यहां हर तरह का वेदर है। चाहे गर्मी हो, बरसात, या ठंड। यहां हर सीजन का अलग ही आनंद है। इसी तरह इस देश की विविधता, संस्कृति और अनेकता में एकता कमाल की है जो कहीं दूसरे देश में देखने को नहीं मिलती।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
12 Dec 2019, 12:10 AM IST
Published on:
12 Dec 2019, 12:10 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




