23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Crime: छत में बैठे दो युवकों के बीच विवाद, पीट-पीटकर कर दी हत्या, नाले में फेका शव

CG Crime: छत में बैठे दो युवकों के बीच विवाद, पीट-पीटकर कर दी हत्या, नाले में फेका शव

CG Crime: फावड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को छिपाने के इरादे से पास के नाले में फेंक दिया गया। घटना के बाद से संदेही पूनम फरार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 18 Jul 2025, 10:07 AM IST

CG Crime: छत में बैठे दो युवकों के बीच विवाद, पीट-पीटकर कर दी हत्या, नाले में फेका शव

मृतक युवक धनेश साहू (Photo Patrika)

CG Crime: खमतराई इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गोवर्धन नगर निवासी धन्नू उर्फ धनेश साहू सुभाष डेयरी में गया। शाम करीब 4 बजे डेयरी की छत में बैठा। उसके साथ पूनम मिश्रा भी था। बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

इसके बाद धनेश की फावड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को छिपाने के इरादे से पास के नाले में फेंक दिया गया। घटना के बाद से संदेही पूनम फरार है। खमतराई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।