बिना किसी दिक्कत के घर बैठे 50 रुपए में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का काम देश की राजधानी दिल्ली में सबसे पहले शुरू होगा। दिल्ली में स्थित आरटीओ सबसे पहले इस सेवा को शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के शुरू होते ही लोगों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस या फिर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहीं दौड़-भाग नहीं करनी पड़ेगी। अपने घर में बैठकर इसका लाभ उठा सकेंगे। वहीं, अगर ये काम सफल हो जाते हैं तो कुछ ही दिनों के बाद इसे देशभर में लागू कर दिया जाएगा।