प्रदेश महामंत्री और यात्रा रथ प्रभारी संतोष पाण्डेय ने कहा कि विकास यात्रा को लेकर जनमानस में काफी उत्साह है। विकास यात्रा के जरिये आमजन तक पहुंच कर इन 14 वर्षों में किए विकास कार्यों को बताना होगा। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी सभी को देनी होगी। बैठक में, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, यात्रा सह प्रभारी सुभाष राव, प्रदेश मंत्री किरण देव, विधायक नवीन मारकण्डे, व मोर्चो व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व महामंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।