छत्तीसगढ़ प्रदेश में यह नियम 1 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन कारोबारियों को 2 महीने का समय दिया गया। दिशा-निर्देश के बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने सूचना जारी की है कि व्यवसायियों और परिवहनकर्ताओं को वाणिज्यिक कर विभाग के संभागीय कार्यालयों में 8 और 9 मई को इ-वे बिल के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।