उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इसी संकल्प को लेकर हम विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में भी तेज गति से कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएसवाय के प्रेसिडेंट डॉ. एसके मिश्रा, सलाहकार महेंद्र गुप्ता, सीईओ शुभ्रा शुक्ला, सहित अनेक प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, गणमान्य अतिथि और स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद थे।