29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023: चारों दिनों में कांग्रेस-भाजपा का नामांकन फार्म जमा नहीं, विकास के लिए महिलाओं ने लिया फार्म

Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर जिले की सात सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Oct 2023, 10:07 AM IST

Election 2023: Nomination forms of Congress-BJP not submitted in 4 day

विकास के लिए महिलाओं ने लिया फार्म

रायपुर। Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर जिले की सात सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से चल रही है। परंतु इस दौरान कांग्रेस और भाजपा से किसी भी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन फार्म दाखिल नहीं किया है। सोमवार को रायपुर ग्रामीण से आम आदमी के प्रत्याशी तथा अभनपुर से एक प्रत्याशी समेत चार नाम निर्देश पत्र दाखिल किए गए। वहीं रायपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के लिए क्षेत्र की महिलाओं ने खुद के पैसे से नामांकन फार्म लेकर उन्हें सौंपा। माना जा रहा है कि मंगलवार को दशहरा पर्व की छुट्टी के बाद दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन फार्म जमा करने निकलेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सर्वेश्वर भूरे ने बताया कि रायपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 03, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 01 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। जबकि धरसींवा, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण और आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

आपस में 10 हजार इकट्ठा करके लिया फार्म

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए नामांकन फार्म शुल्क 10 हजार रुपए है। पश्चिम क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय के लिए क्षेत्र की महिलाओं ने आपस में 10 हजार रुपए इकट्ठा करके नामांकन फार्म लेने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनका कहना था कि वे सामान्य परिवार से हैं। विश्वास और स्नेह की वजह से खुद के पैसों से फार्म लेकर विकास को देंगी। जो चुनाव में आशीर्वाद के रूप में काम करेगा। इस संबंध में विकास का कहना है कि माताओं और बहनों के स्नेह की वजह से चुनाव मैदान में हूं। उनके विश्वास और भरोसा पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

सिक्का लेकर काउंटर के पास बैठा निर्दलीय

उत्तर सीट से नामांकन फार्म खरीदने के लिए शंकर लाल वारदानी सोमवार को भी चिल्हर लेकर काउंटर के पास धरने पर बैठा रहा। परंतु एक बार में एक हजार रुपए तक सिक्के लेने के नियम से उन्हें नामांकन फार्म नहीं मिला। वे 10 हजार रुपए सिक्के के रूप में देना चाहते थे।

यह भी पढ़े: वन विभाग में लंबे समय से जमे करीब 50 अधिकारी और कर्मचारियों की शिकायत, जांच के आदेश