शुरुआती जांच में मीटर में गड़बड़ी का मामला पता चलने पर विजिलेंस टीम ने उपभोक्ता के घर का मीटर सीज कर जांच के लिए भिलाई भेजा, जहां उपभोक्ता और विजिलेंस टीम की उपस्थिति में मीटर की जांच की गई, जिसमें मीटर के दोनों बाक्स सील व अन्य समस्त सीलों को क्षतिग्रस्त कर अंदर छेड़छाड़ करने की मामले की पुष्टि हुई। इसके बाद बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने उपभोक्ता पर 11 जुलाई को एफआईआर कराई और उपभोक्ता पर जब से स्मार्ट मीटर लगा और गड़बड़ी तक के बीच के समय तक की खपत की गणना कर उपभोक्ता पर विद्युत अधिनियम 2003 के तहत 2.5 गुना करीब 87349 रुपए का जुर्माना किया गया।