31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगें अधूरी: बिजली कर्मियों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी, महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

Raipur News: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर पावर कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Jun 2023, 12:20 PM IST

Electricity workers warned to get on the road

मांगें अधूरी: बिजली कर्मियों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

Chhattisgarh News: रायपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर पावर कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

महासंघ के महामंत्री हरीश कुमार चौहान ने कहा, 10 नवंबर 2022 को कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन पर महासंघ ने अपना आंदोलन स्थगित किया था। छह माह बीत जाने के बाद भी पावर कंपनी के अधिकारी अपना वादा पूरा नहीं कर रहे हैं। महासंघ के पदाधिकारियों ने कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग पूरी करने की अपील की है। मांग पूरी नहीं होने पर सड़क की लड़ाई लड़ने की बात प्रदर्शनकारियों ने कही है।

यह भी पढ़े: घर में 600-600 फीट के तीन बोर से बेच रहे थे पानी, 2 आरओ वाटर प्लांट सील

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

- पावर कंपनी के एनपीएस धारी अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।

- पावर कंपनी में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को भी तकनीकी भत्ता प्रदान किया जाए।

- कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से नियमितीकरण किया जाए।

- इंजीनियर्स कॉन्क्लेव में सीएम द्वारा नियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की घोषणा के अनुरुप आदेश जारी किया जाए।

- आटीआई धार प्लांट परिचारक श्रेणी दो को प्लांट सहायक श्रेणी दो के पद पर सीधे नियुक्ति दी जाए।

- पावर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों को तीन के स्थान पर छह स्टेगनेशन एलाउंस प्रदान किया जाए।

यह भी पढ़े: 20 हजार सांपों को पकड़कर सुरक्षित जगहों पर छोड़ चुके हैं सर्फ मित्र युगल, 25 सालों से कर रहे रेस्क्यू