
वाट्सएप गुु्रप में PM मोदी की फोटो पर शर्मनाक कमेंट, मचा बवाल तो कहा - मेरा वो मतलब नहीं था
रायपुर . छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक वाट्सएप ग्रुप में देश के प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी के बाद बवाल मच गया है। इस मामले को लेकर चैंबर के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए हैं। चैंबर के महामंत्री लालचंद गुलवानी की टिप्पणी के बाद चैंबर के उपाध्यक्ष भरत बजाज ने विरोध जताया, जिसके बाद लालचंद गुलवानी ने अपने किए गए पोस्ट पर खेद जताते हुए माफी मांगी है, वहीं उन्होंने यह भी लिखा है कि मेरे पोस्ट को गलत ना समझा जाए।
इस मामले में अब चैंबर उपाध्यक्ष भरत बजाज ने कानूनी सलाह के बाद एफआइआर कराने की धमकी दी है, वहीं महामंत्री के पोस्ट के बाद इस ग्रुप में जुड़े उत्तर विधानसभा के बीजेपी विधायक श्रीचंद सुंदरानी, चैंबर अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा, स्वयं लालचंद गुलवानी ग्रुप से बाहर हो गए। इस ग्रुप में लगभग 50 सदस्य जुड़े हैं, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष, संयुक्त अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, चेयरमेन, मनोनित उपाध्यक्ष, मंत्री आदि शामिल हैं।
इस ग्रुप में चैंबर के आला पदाधिकारी ग्रुप एडमिन है। मामले में आला पदाधिकारियों में खलबली मची हुई है, वहीं किसी भी ने महामंत्री का समर्थन नहीं किया है। मामले में जहां भरत बजाज के विरोध को राजनीतिकरण से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं इस मामले को लेकर चैंबर महामंत्री अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
क्या है मामला
चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री लालचंद गुलवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंदन प्रवास के दौरान एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे चाल्र्स प्रिंस व स्वागत करने वाली महिलाओं के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ चैंबर महामंत्री ने ट्विट करते हुए जो लिखा उस पर बवाल मच गया।
धारा 66ए (बी) के अंर्तगत अपराध
सोशल मीडिया में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी धारा 66 ए (बी) के अंतर्गत अपराध है। व्यक्ति विशेष के चारित्रीक छवि खराब करने की कोशिश और अमर्यादित पोस्ट पर ग्रुप एडमिन सहित पोस्ट करने वाले जिम्मेदार होंगे। इस कानून के तहत सजा का प्रावधान है।
विधायक स्वयं ग्रुप एडमिन
चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस वाट्सग्रुप में विधायक श्रीचंद सुंदरानी स्वयं ग्रुप एडमिन है, लेकिन इस मामले से बचने के लिए वे तुरंत ग्रुप से बाहर हो गए। पार्टी से जुड़े सबसे वरिष्ठ राजनेता पर की गई इस टिप्पणी पर उन्होंने कुछ नहीं कहा, जबकि बाकी अन्य सदस्य जैसे अश्विनी विग आदि ने इस पोस्ट को गलत बताया।
गुलवानी ने किया था बजाज का विरोध
चैंबर में उपाध्यक्ष भरत बजाज और महामंत्री गुलवानी के बीच पहले से ही मनमुटाव है। इससे पहले चैंबर में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पर महामंत्री ने बजाज का काफी विरोध किया था, जिसके बाद नई कार्यकारिणी भंग कर दी गई, वहीं बजाज को नई कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। चैंबर के इस विवाद के मामले पर अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा ने भी चुप्पी साध ली है, वहीं भरत बजाज ने कहा कि वे इस पोस्ट पर महामंत्री के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे।
Published on:
22 Apr 2018 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
