बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी हो गई है। एक दिन पहले बसों से कर्मचारियों को उनके मतदान केंद्र भेजे जाएंगे। इसी तरह 17 नवंबर को भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। वहीं वोटों की गिनती जिला मुख्यालय में 3 दिसंबर को होगी।