27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल के अफेयर के बाद GF ने की शादी की बात, तब BF बोला- वो तो मैं कर रहा हूं लेकिन…

End Of Love Story : 3 साल के अफेयर का इतना खौफनाक अंजाम होगा ये किसी ने नहीं सोचा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anjalee Singh

•

Updated: 21 Jun 2019, 3:49 PM IST

boy killed girlfriend

3 साल के अफेयर के बाद GF ने की शादी की बात, तब BF बोला- वो तो मैं कर रहा हूं लेकिन...

जनकपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कॉलेज की एक छात्रा से एक युवक ने 3 साल तक प्रेम संबंध रखा। जब छात्रा ने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमी ने उसकी (Boy Killed Girl) हत्या कर लाश (End Of Love Story) फांसी पर लटका दी। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को सीधी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादीशुदा होते हुए भी कम नहीं हुआ दोनों का प्यार, ये देखकर पैरेंट्स बोले- बसा लो घर लेकिन...

पूछताछ में पता चला कि प्रेमी की शादी कहीं और फिक्स हो गई थी और वह प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि छात्रा की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी, उसका घुटना जमीन को छू रहा था तथा शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।

ये मामला कोरिया जिले का था। जिले के जनकपुर थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि ग्राम देवगढ़ निवासी प्रकाश नारायण गुप्ता ने 28 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री प्रज्ञा गुप्ता (18) कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गई थी लेकिन दोबारा घर नहीं लौटी।

सुबह बिस्तर पर नहीं थी प्रेग्नेंट वाइफ तो पति गया छत पर, वहां का नजारा देख फटी रह गई आंखे

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने दो दिन बाद 30 मार्च को फुलझर नदी के संगम स्थल पर छात्रा का शव फांसी पर लटका मिला था। मामले की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और विवेचना शुरू कर दी। वहीं शव का पीएम कराने के बाद रिपोर्ट में हत्या कर फांसी पर लटकाने का उल्लेख किया गया था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर हत्यारे की खोजबीन शुरू कर दी। मामले में सीधी मध्यप्रदेश निवासी आरोपी प्रेमी विवेक कुमार पाण्डेय पिता सुदामा प्रसाद पाण्डेय (28) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि फुलझर नदी संगम के पास शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

सुट्टा मारने से शुरू हुई 4 लड़को की दोस्ती, फिर साथ बना डाला डकैती का प्लान लेकिन तभी...

इसी बीच उसने गुस्से में आकर छात्रा की गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने उसने शव को फांसी पर लटकाकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जककपुर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया था। इसमें थाना प्रभारी सोनी सहित एएसआइ राजेंद्र सिंह, चित्र बहोर यादव, रघुनंदन सिंह, बृजेश काशी शामिल थे।

ब्वायफ्रेंड की शादी कहीं और हो गई थी फिक्स तो गर्लफ्रेंड का गला घोंट फांसी पर लटकाया

विशेष टीम ने सीधी मध्यप्रदेश में दबिश देकर आरोपी को दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी प्रेमी ने बताया कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी। इधर प्रेमिका शादी करने का लगातार दबाव डाल रही थी।

इसी बात को लेकर घटना तिथि को विवाद हुआ था और आक्रोशित होकर अपनी प्रेमिका का गला-मुंह दबाकर (Boy Killed Girlfriend) हत्या कर दी थी। वहीं सबूत छिपाने मृतका के ही काले स्कार्फ को फांसी का फंदा (End Of Love Story) बनाकर पेड़ पर लटका दिया था।

क्राइम के दिल दहला देने वाली खबरे पढ़े एक क्लिक में...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News