खुशदीप का शव टाटीबंध गुरुद्वारे से रीति रिवाज करने के लिए परिजन सोमवार की सुबह अपने घर लेकर गए थे। रीति रिवाज करने के बाद रिश्तेदारों ने जैस ही शव उठाया, वैसे ही वहां मौजूद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों की हालत देखकर मौके पर मौजूद सभी लोगों के आंशू निकल आए। लाड़ले को छोडऩे दोनो मां एंबुलेंस तक बिलखते हुए साथ गई और उसके बाद परिजनों ने उन्हें वापस लौटा दिया।