
B Ed Fees
CG B.ED-D.El.ED Admission Fees: छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य भर के कॉलेजों में जल्द ही बीएड प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्री बीएड की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। कॉलेज में प्रवेश के समय हर वर्ष कॉलेज छात्र-छात्राओं से तय से ज्यादा फीस की वसूली करते हैं। छात्र जानकारी के अभाव में पैसे देते हैं। छत्तीसगढ़ निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्था अधिनियम के तहत गठित प्रवेश और फीस विनियामक समिति ने पहले ही सभी कॉलेजों की फीस तय कर रखी है।
रायपुर के बीएड कॉलजों में सत्र 2025-26 में बीएड प्रवेश की फीस 31670 से 34697 रुपए निर्धारित है। इसके बावजूद कई कॉलेजों ने छात्रों से ज्यादा फीस ली। कॉलेज ट्यूशन फीस के अलावा कोई भी दूसरी फीस नहीं ले सकता। यदि लेता है तो उसे काउंसलिंग के समय जानकारी प्रॉस्पेक्टस में देनी होती है। छात्र ज्यादा फीस लेने पर शिकायत भी कर सकते हैं। संस्था द्वारा निर्धारित फीस से अधिक फीस लेना अथवा समिति द्वारा निर्धारित मद से अन्य मद में फीस लेना केपिटेशन फीस कहलाता है और इसपर संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
जानकारों की माने तो बीएड कॉलेजों में जब छात्र प्रवेश लेने जाते हैं तो भले ही फीस 30 हजार हो लेकिन कई कॉलेज 60 हजार और कई एक लाख तक ले लेते हैं। राज्य में ऐसे कई कॉलेज हैं जो छात्र-छात्राओं को जानकारी नहीं होने का फायदा उठाते हैं और अलग-अलग मद के नाम पर पैसे जमा करवाते हैं। नियमों में साफ लिखा है कि यूनिफार्म के लिए पैसे नहीं ले सकते लेकिन जिन कॉलेजों में यूनिफार्म तय किया है उनके हिसाब से 3-4 हजार रुपए लिए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, फीस बढ़ाने के लिए कॉलेजों की ओर से मांग भी की गई थी। जिसमें कई कॉलेजों ने फीस की रकम अभी की फीस से दोगुना तक की मांग की थी। अभी जहां 30 हजार तक फीस है उन कॉलेजों ने 60 हजार रुपए तक बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन विनियामक ने राज्य की प्रति व्यक्ति आय, दूसरे राज्यों के आधार पर फीस तय की और 2025-26 सत्र की फीस सालभर पहले ही तय कर दी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
4 May 2025, 10:44 AM IST
Published on:
4 May 2025, 10:43 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




