4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर बने दोस्त फिर दिया जॉब का ऑफर, मगर जब लड़की पहुंची इंटरव्यू देने तो…

पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर दोस्त ने दिया ऐसा धोखा कि लड़की का लूट गया सबकुछ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 14 May 2018, 1:53 PM IST

facebook friend rapped

रायपुर . पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर दोस्त ने दिया ऐसा धोखा कि लड़की का लूट गया सबकुछ। दंतेवाड़ा की एक युवती के साथ नौकरी दिलवाने के बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। मामले का आरोपी पीयूष नमनानी है। जो रायपुर का रहने वाला है और पेशे से एक कारोबारी है। आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है।

READ MORE : नाबालिग चिल्ला न सके इसलिए दरिंदे ने पहले मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर किया दुष्कर्म

नौकरी दिलवाने का किया था वादा लेकिन...

दरअसल मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म का है। लड़की की फेसबुक पर पीयूष नमनानी नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई। धीरे- धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ने लगी। युवती ने बातचीत के दौरान अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में युवक को बताया। आरोपी युवक एक व्यापारी था। उसने लड़की को रायपुर आने को कहा। साथ ही वादा किया कि वो उसे यहां अच्छी नौकरी दिलवा देगा। पीड़िता ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और रायपुर चली आई।

लेकिन आरोपी के इरादे तो कुछ और ही थे। वह लड़की को अपने साथ ले गया। और फिर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ।

READ MORE : 8 साल की बच्ची को टॉफी देकर युवक ने किया घिनौना काम, फिर सिर कुचल कर उतार दिया मौत के घाट

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर सिविल लाईन पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। जांच के आधार पर पीयूष नमनानी के शामिल होने के बात सामने आई। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी को खोजबीन जारी है।