30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से लोगों को मिलेगी राहत, राजधानी में शुरू हुआ पहले CNG पंप…जानें इसका लाभ

Raipur News: राजधानी में लंबे इंतजार के बाद अब सीएनजी पंप शुरू हो गया है। बीते सप्ताह महोबा बाजार से लगे हुए मारुति विहार में इन गैस का पंप की ओपनिंग की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Nov 2023, 12:45 PM IST

First CNG pump started in the capital, see the benefits

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से लोगों को मिलेगी राहत, राजधानी में शुरू हुआ पहले CNG पंप...जानें इसका लाभ

रायपुर। Chhattisgarh News: राजधानी में लंबे इंतजार के बाद अब सीएनजी पंप शुरू हो गया है। बीते सप्ताह महोबा बाजार से लगे हुए मारुति विहार में इन गैस का पंप की ओपनिंग की गई है। यह दूसरे ईंधन जैसे पैट्रोल, डीजल की तुलना में सस्ती मिलती है। पेट्रोल-डीजल में भारी महंगाई के बाद अब लोगों की नजरें सीएनजी को लेकर हैं। बता दें कि तकरीबन दो साल पहले पेेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने देश के 124 जिलों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसमेंं जिसमें रायपुर, कोरबा और बिलासपुर जिले को शामिल किया गया था। अब दो साल बाद राजधानी में पंप की शुरूआत हुई है।

यह भी पढ़े: सिंहदेव के सीएम बनने के बयान पर गरमाई सियासत, रमन ने कहा- यह उनके मन की पीड़ा है..

फ्यूल स्टेशन नहीं इसलिए गाडिय़ां भी नहीं थी

अभी तक सीएनजी फ्यूल स्टेशन नहीं होने की वजह से गाडिय़ां भी बाजार मेंं उपलब्ध नहीं है। सिर्फ शहर के 10 फीसदी ऑटो ही सीएनजी से संचालित होते हैं। अब पंप की शुरूआत होने से वाहनों की उपलब्धता बढ़ सकती है। पेट्रोल-डीजल का बेहतर विकल्प सीएनजी हो सकता है। सीएनजी की सुविधा मिलने से सीएनजी से चलने वाले वाहनों की डिमांड बढ़ेगी। सीएनजी सेे वाहन चालकों पर भार कम आएगा। प्रदूषण कम होने के साथ ही इसमें माइलेज भी ज्यादा मिलेगा।

मिलता है यह लाभ

- पर्यावरण पूदषित कम होता है जिससे श्वांस व दमा के रोगियों की संख्या में कमी आएगी।
- सीएनजी की प्रत्येक गाड़ी 30-35 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का एवरेज देती है। इस तरह महज 1.5 रुपए किलाेमीटर का ही खर्च आता है।
- सीएनजी 64.15 रुपये प्रति किलाे मिल रही है।
- गैस के उपयोग से इंजन की आवाज कम हो जाती है, जिससे बहुत कम ध्वनि प्रदूषण होता है।

यह भी पढ़े: पेंडिंग फाइलों का अंबार, जनता से सीधे जुड़े दफ्तरों में कुर्सियां खाली, अफसरों का इंतजार