30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेंडिंग फाइलों का अंबार, जनता से सीधे जुड़े दफ्तरों में कुर्सियां खाली, अफसरों का इंतजार

CG Election 2023: निर्वाचन कार्येां की वजह से बीते 15 दिनों से तहसील, कलेक्ट्रेट और नगर निगम में आम जनता के काम होना बंद हो गए थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Nov 2023, 10:59 AM IST

Files pending in office after elections, waiting for officers Raipur

पेंडिंग फाइलों का अंबार, जनता से सीधे जुड़े दफ्तरों में कुर्सियां खाली, अफसरों का इंतजार

रायपुर। CG Election 2023: निर्वाचन कार्येां की वजह से बीते 15 दिनों से तहसील, कलेक्ट्रेट और नगर निगम में आम जनता के काम होना बंद हो गए थे। कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल होने की वजह से आम जनता की एंट्री पर भी रोक लग गई थी। सोमवार को कार्यालय खुले, लेकिन अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय एक घंटे देर से भी नहीं पहुंचे। जबकि, 17 नवंबर को चुनाव के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिली थी।

पत्रिका टीम ने सोमवार को सुबह 10:20 बजे से लेकर सुबह 11:10 बजे तक कलेक्ट्रेट, तहसील और नगर निगम कार्यालय की पड़ताल की, जिसमें अधिकांश कार्यालय में सन्नाटा पसरा मिला। जबकि अभी रायपुर जिले में राजस्व के 12 हजार से ज्यादा प्रकरण लंबित हैं। पत्रिका टीम ने पड़ताल में पाया कि कई कार्यालयों के सामने जनता अधिकारियों और कर्मचारियों के आने का इंतजार करती रही।

यह भी पढ़े: रायपुर में खूंखार कुत्तों का आतंक, घर के सामने खेल रही मासूम को नोंचा, कई जगह चोट के निशान

बंद हुआ राष्ट्रीयगान होना

कलेक्ट्रेट कार्यालय में बीते कई वर्षेां से सुबह 10 बजे राष्ट्रीयगान होता था, जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल होते थे। लेकिन अब राष्ट्रीयगान होना बंद है।

रजिस्ट्री कार्यालय 10:35 बजे

राजधानी के पंजीयन कार्यालय में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट में 10:30 बजे से स्लॉट दिया जाता है। जिनकी अप्वाइंटमेंट होती है वो पक्षकार पहुंच भी जाते हैं। पत्रिका टीम सुबह 10:17 बजे रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची ,लेकिन यहां पर कोई भी उप पंजीयक नहीं पहुंचा था। इसके बाद 10:35 पर फिर से पत्रिका टीम पहुंची तो सिर्फ वरिष्ठ उप पंजीयक अमित कुमार शुक्ला ही कार्यालय पहुंचे थे। बाकी के उप पंजीयक 11 बजे के बाद पहुंचे।

ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण 10:25 बजे

पत्रिका टीम 10:25 बजे सुबह ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण कार्यालय पहुंची। यहां कार्यालय का ताला भी नहीं खुला था। दिन निकलने के बाद भी बाहर की ट्यूब लाइट जलती मिली।

यह भी पढ़े: युकां नेता पर जानलेवा हमला, अब तक भाजपा कार्यकर्ता की नहीं हुई गिरफ्तारी, प्रचार के दौरान हुई थी मारपीट

कलेक्ट्रेट में 10:30 बजे पत्रिका टीम पहुंची

कलेक्ट्रेट चेंबर में कलेक्टर के स्टेनों पहुंच चुके थे। सुरक्षा में तैनात महिला कर्मी मौजूद थी। इसके अलावा कलेक्टर के अर्दली भी नहीं पहुंचे थे।

कमरा नंबर 04 आवक-जावक, 10:35 पर

कलेक्टेट के कमरा नंबर 04 में आवक-जावक कार्यालय संचालित होता है। यहां पत्रिका टीम 10:35 बजे पहुंची, तो यहां कमरा पूरा खाली मिला।

कमरा नंबर 05

अधीक्षक शाखा में पत्रिका टीम 10:36 बजे पहुंची तो यहां अधीक्षक और तीन बाबू उपिस्थत थेे। इसके अलावा नकल शाखा, भाड़ा नियंत्रण की कुर्सियां खाली देखने को मिली। कई जगह कंप्युटर कपड़ों से ढ़ंके हुए मिले।

प्रोटोकॉल कार्यालय 10:37 बजे

कलेक्ट्रेट के प्रोटोकॉल कार्यालय में टीम 10:37 बजे पहुंची तो यहां बाबू भजन बाग मौजूद थे। इसके अलावा यहां बाकी कुर्सियां खाली मिली। नजूल शाखा में एक महिला कर्मचारी पहुंची थी। बाकी टेबलें खाली पड़ी थीं।

खाद्य शाखा में कोई नहीं 10:37 बजे

पत्रिका टीम इसी बीच एडीएम कार्यालय 17 नंबर पर पहुंची यहां महिला कर्मचारी शीला बैस समेत तीन बाबू पहुंच चुके थे। दूसरी ओर खाद्य शाखा में साफ-सफाई का काम चल रहा था, लेकिन यहां एक चपरासी तक नहीं पहुंचा था।

यह भी पढ़े: Hemchand Yadav University : दिसंबर में होगी परीक्षाएं.. विद्यार्थियों के लिए बने नए नियम, ऐसा करने से 5 गुना ज्यादा देना होगा फीस

लोक सेवा केंद्र का नहीं खुला ताला 10:38 बजे

कलेक्ट्रेट कार्यालय में लोक सेवा केंद्र संचालित है। यहां पर आम जनता से जुड़े सबसे ज्यादा काम होते हैं। यहां पर आधार पंजीयन, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए लोग पहुंचते हैं। पत्रिका टीम 10:38 बजे पहुंची तो यहां का ताला तक नहीं खुला था।

खनिज विभाग में सन्नाटा 10:40 बजे

पत्रिका टीम खनिज शाखा पहुंची तो पाया कि यहां पर 10:40 बजे साफ सफाई का काम चल रहा था। दो कर्मचारी कार्यालय के बाहर खड़े थे, लेकिन 15 लोगों की टीम में कोई भी कार्यालय में मौजूद नहीं था।

तहसील के सभी कमरे 10:50 बजे

तहसील कार्यालय रायपुर में पत्रिका टीम पहुंची तो यहां पर अधिकांश कमरों में कोई नहीं था। कुछ कमरों में पहुंचे बाबू टेबल-कुर्सियां साफ करते नजर आए। जबकि दो दिनों की छुट्टी के नियम आते ही सुबह 10 बजे से 5 बजे तक का समय कार्यालय खुले रहने का तय किया गया है। यहां सभी कमरों में इस समय साफ-सफाई चल रही थी।

नगर निगम कार्यालय 10:30 बजे

पत्रिका टीम नगर निगम मुख्यालय के कार्यालय 10:30 बजे पहुंची। यहां पर बाजार विभाग, राजस्व विभाग, जन्म मृत्यु कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यालय खाली रहे।

सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना है। विलंब से आने की छूट नहीं है। इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। - डॉ. सर्वेश्वर भूरे, कलेक्टर, रायपुर

यह भी पढ़े: पुराने झगड़ों को लेकर युवक का काटा गला... फिर लाश के साथ की ऐसी हरकत, मचा हड़कंप