राशन कॉर्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया बहुत सरल है। जानकार लोग घर बैठे ही ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप राशन डीलर के जरिये भी केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी , पैन कार्ड , पासपोर्ट और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेज देने होंगे। राशन कार्ड का ई-केवाईसी पूरी हो गया है या नहीं, इसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं या राशन डीलर के पास जाकर भी चेक करवा सकते हैं।