29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धिदात्रि स्वरूपा का स्वर्ण मुकुट अभिषेक, महाआरती फिर ज्योति जंवारों की धूम

Raipur News: नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि पर सोमवार को मां सिद्धिरात्रि स्वरूपा का अभिषेक, पूजन कर महाआरती की गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Oct 2023, 10:28 AM IST

सिद्धिदात्रि स्वरूपा का स्वर्ण मुकुट अभिषेक, महाआरती फिर ज्योति जंवारों की धूम

सिद्धिदात्रि स्वरूपा का स्वर्ण मुकुट अभिषेक, महाआरती फिर ज्योति जंवारों की धूम

रायपुर। Chhattisgarh News: नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि पर सोमवार को मां सिद्धिरात्रि स्वरूपा का अभिषेक, पूजन कर महाआरती की गई। प्राचीन महामाया मंदिर में माता का स्वर्ण मुकुट से अभिषेक किया। इसके साथ ही पूजा-पंडालों और झांकियों में नवमी तिथि पर हवन, कन्या पूजन हुआ। वहीं बाजे-गाजे से ज्योति जवारा विसर्जन की धूम रही। बाना धारण करके देवी भक्ति में लीन श्रद्धालु कंकाली तालाब पहुंचे, जहां आस्था का सैलाब लगा रहा। इसके साथ ही जगह-जगह भोग भंडारे की धूम रही और शाम को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी शुरू हुआ।

24 हजार गायत्री महामंत्रों से हुई पूर्णाहुति

गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी रायपुर में 24000 गायत्री महामंत्रों से आहुतियां दी गई। नवरात्रि के 8 दिनों में गायत्री परिवार के परिजनों समेत भक्तों मां भगवती की आराधना में लीन रहे। सभी के स्वास्थ्य लाभ, जीवन रक्षा, खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आहूतियां दी गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसादी ग्रहण किया।

कन्याओं का पूजन कर इंदुभवानंद महाराज ने परोसा भोजन

बोरियाकला शंकराचार्य आश्रम में पराम्बाभगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इस मौके पर कन्याओं को देवी के रूप में चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया गया। आश्रम के प्रमुख इंदुभवानंद महाराज ने खुद अपने हाथों से उन्हें भोजन कराया। इसके साथ ही ज्योति कलश विसर्जन, भंडारा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हुआ। महाराज ने बताया कि शाम को ज्योति-जवारा विसर्जन संस्कृत पाठशाला के छात्रों ने वाना धारण कर देवी मां को विदाई दी जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शंकराचार्य आश्रम में बटुक पूजन, कन्या पूजन, सुवासिनी पूजन और दंपति पूजन किया जाता है तथा विजयदशमी को दंपति पूजन होगा।

भोजपुरी समाज ने किया सामूहिक हवन

भोजपुरी समाज के सदस्याें ने सामूहिक हवन-पूजन कर दुर्गा पूजा उत्सव मनाया। वहीं घर-घर कन्या पूजन और भोज कराया कर आशीर्वाद लिया। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडे सपत्नीक अंजू देवी ने सदस्यों के साथ मिलकर मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी। समाज और राज्य की खुशहाली के लिए देवी मां से प्रार्थना की। संस्थापक प्रतिनिधि शेषनाथ तिवारी, भगवान शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, सुधीर राय और महिलाएं, बच्चे मुख्य रूप से शामिल हुए।

आंबेडकर अस्पताल के सामने सिंधी साहिति का भंडारा

सिंधी साहिति बिरादरी मंडल की ओर से सबसे बड़े आम्बेडकर अस्पताल के सामने सोमवार को दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जय मां दुर्गा, जय गोदड़ीवाला धाम के जयकारे लगाते हुए सदस्य शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष दिलीप इसरानी, महासचिव सुनील अजवानी, कोषाध्यक्ष गोविंद खेमानी सहित सदस्यों ने मानव सेवा माधव सेवा का संदेश देते हुए लोगों को भंडारा में भोजन कराया। कार्यक्रम के संयोजक सोनू गोवानी थे। इस आयोजन में अनेक वरिष्ठजन और पूर्व पदाधिकारी शामिल होकर उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: चारों दिनों में कांग्रेस-भाजपा का नामांकन फार्म जमा नहीं, विकास के लिए महिलाओं ने लिया फार्म