26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM भूपेश ने गौठान में हुए 9 गायों की मृत्यु पर दिए जांच के निर्देश, अधिकारियों में मचा हड़कंप

बिलासपुर संभाग के कमिश्नर करेंगे इस घटना की विस्तृत जांच,CM (Bhupesh Baghel) ने दिए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 14 Sep 2019, 9:35 PM IST

CM भूपेश ने गौठान में हुए 9 गायों की मृत्यु पर दिए जांच के निर्देश, अधिकारियों में मचा हड़कंप

CM भूपेश ने गौठान में हुए 9 गायों की मृत्यु पर दिए जांच के निर्देश, अधिकारियों में मचा हड़कंप

रायपुर . जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खोखरा के आदर्श गौठान में 24 घंटे के भीतर नौ गायों की भूख - प्यास से मौत हो गई। इतनी संख्या में गायों की मौत के बाद भी स्थानीय प्रबंधन के चेहरे में सिकन तक नहीं आई। शनिवार को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान में हुए गायों की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लिया है और बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को इस घटना की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Read This: दशहरा - दीपावली छुट्टी में जाना है बाहर तो इन ट्रेनों में तुरंत करें रिजर्वेशन, कुछ ही सीटें है शेष

क्या है पूरा मामला
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा घुरवा व बारी योजना के तहत गायों की सुरक्षा के लिए गौठान का निर्माण किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालय खोखरा के गौठान में 9 गायों की मृत्यु की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हालांकि इसकी शिकायत जिला मुख्यालय के अफसरों तक पहुंची तब इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गांव आकर गौठान का निरक्षण करने के बाद सबसे पहले ग्राम सचिव को निलंबित किया गया और सरपंच को शोकाज नोटिस थमा दिया।

यदि सही तिथि और समय में नहीं किया तर्पण तो पितरों को नहीं मिलेगी शांति, व्यर्थ हो जाएगा श्राद्ध

ये है छत्तीसगढ़ का स्नेक मैन, जहरीले सांपों की रक्षा करने कर रहा ये काम, जानकर करेंगे सलाम

लेकिन इस तरह की घटना से अधिकारियों के कामकाज पर प्रश्न चिह्न लग गया है। मवेशियों की लगातार मौत होने की खबर मिल रही है। कुछ इसी तरह का मामला शुक्रवार को खोखरा में देखने को मिला। नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत खोखरा के गौठान में उस वक्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया जब गांव के गौठान में एक साथ नौ मवेशियों की मौत हो गई। इसकी प्रमुख वजह गौठान में चारा पानी का अभाव बताया जा रहा है। जिसका जिम्मेदार सरपंच और सचिव को ठहराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जांच के आदेश के बाद अब बदइंतजामी के जिम्मेदारों को सजा मिलने का इंतज़ार है।

Click & Read More Chhattisgarh News.