सेंट्रल जीएसटी की स्पेशल टीम ने तीनों ही फर्म में तलाशी के बाद दस्तावेजों और फाइलों का जखीरा जब्त किया। उक्त सभी को तीन पेटियों और 5 बोरों में भरकर टिकरापारा स्थित दफ्तर लाया गया है। इसकी जांच करने के बाद तीनों ही फर्म के संचालकों का बयान दर्ज कर टैक्स का निर्धारण किया जाएगा।