31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जश्न में डूबी बीजेपी, फिर दो राज्यों में बड़ी हार से कांग्रेस की जमकर हुई किरकिरी

इस जीत से छत्तीसगढ़ के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:54 PM IST

CG news

रायपुर . गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। अब तक आए नतीजों में बीजेपी एक बार फिर गुजरात में बड़ी जीत हासिल करती हुई दिख रही है। इधर हिमाचल प्रदेश में भी कमल खिला है। इस जीत से छत्तीसगढ़ के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । राजधानी रायपुर के एकात्म परिसर में सुबह से ही जुटे महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखें फोड़ें और एक दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। इधर कांग्रेस भवन में सुबह से जुटे कार्यकर्ता दोपहर १ बजे के बाद उनमें मायूसी छा गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर धूमधाम से जीत का जश्न मनाया गया। इसके अलावा दुर्ग , बिलासपुर , रायगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी भी हुई। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने पीएम मोदी को डबल जीत की बधाई दी। वहीं कार्यकर्ता जमकर नाचे और आतिशबाजी की।

एक समय एेसा भी आया जब हुआ कांटे का मुकाबला
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों के रूझान आने के साथ ही प्रदेश कार्यालय पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब कांटे का मुकाबला देखा गया। नेता-कार्यकर्ताओं में चिंता फैल गई थी। लेकिन जैस-जैसे चुनावी तस्वीर साफ होती गई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता गया।

हिमाचल में बदली सरकार
हिमाचल में कांग्रेस के दिग्गज वीरभद्र सिंह संभवत आखिरी बार चुनावी मैदान में हैं। एेसे में अब उनकी ये हार शायद राजनीतिक कैरियर खत्म हो जाएगा। हिमाचल में हर चुनाव में सरकार बदलने की परंपरा रही है। एेसे में चुनाव परिणाम आने से हिमाचल प्रदेश की जनता ने अपने मत प्रगट कर दिया।