
हनी ट्रैप कांड के छत्तीसगढ़ कनेक्शन पर गृहमंत्री ने दिया बड़ा बयान
रायपुर. मध्यप्रदेश में हनी ट्रैप केस (MP honey trap case) ने राजनीतिक भूकंप (earth quake) ला दिया है, जिसके झटके छत्तीसगढ़ में भी लग रहे हैं। हनी ट्रैप कांड के छत्तीसगढ़ कनेक्शन की बात सामने आ रही है। ऐसी खबरें हैं कि मध्यप्रदेश में पकड़े गए हनी ट्रैप रैकेट (Honey Trap Racket) की सुंदरियों ने छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं और नौकरशाहों को भी अपने प्रेमजाल में फंसाया था।
नाम का खुलासा होने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
हनी ट्रैप केस के छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) कनेक्शन पर गृहमंत्री (home minister) ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस केस में जिनका भी नाम सामने आएगा, पुलिस उनपर कार्रवाई करेगी।
पढ़े-हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के नेताओं के भी सुंदरियों से संबंध
आरएसएस ने भी बनाई जांच टीम
बता दें कि हनी ट्रैप कांड में भाजपा (BJP) नेताओं के नाम आने की खबर से आरएसएस (RSS) भी चिंतित हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ समेत मध्य क्षेत्र के प्रचारक दीपक विस्पुते सहित आरएसएस के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों को मामले की पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
पढ़े- अमित शाह का नया एक्शन प्लान तैयार, कश्मीर के बाद अब नक्सलियों का नंबर
ये सुंदरियां पकड़ी गईं
मप्र के हनी ट्रैप कांड में इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह की शिकायत पर श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, आरती दयाल, बरखा सोनी, मोनिका और कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था।
पढ़े- 30000 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में बनेंगे हाईवे
दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट
उधर, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (congress leader) दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्वीट कर कहा है कि 'सीबीआई ने व्यापमं जांच में दोषी भाजपा के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को निर्दोष साबित कर दिया। जबकि शिवराज सरकार ने ही उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भिजवाया था। अब भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय व नरोत्तम मिश्रा उसी सीबीआई को हनीट्रैप कांड सौंपना चाहते हैं। क्या इसे उनका अपराधबोध माना जाए?'
Published on:
24 Sept 2019 10:18 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
