28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2024: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत BJP ने निकाली यात्रा, दिखा देशभक्ति का जोश, देखें Photos

CG News: भाजपा की तिरंगा यात्राओं ने छत्तीसगढ़ के माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया है। भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर उत्साह का संचार हो रहा है।

3 min read
Google source verification
Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 09 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व में जिले के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से पुराना बस स्टैण्ड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी, एन.सी.सी. व स्काउट गाइड, पुलिस जवान शामिल हुए।

Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ जिले के सभी नागरिकों से अपने-अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया।

Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: भाजपा तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर के तिरंगा चौक में संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: भाजयुमो के नेतृत्व में बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा के द्वारा सनावाल मंडल में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।इस दौरान देव ने इस अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: कृषि मंत्री रामविचार नेताम हर घर तिरंगा यात्रा में मेंसनावल दुर्गा मंदिर से बरवाही चौक तक, विकासखंड रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर रामनुजगंज में (Independence Day 2024) शामिल हुए। जनपद पंचायत खड़गवाँ में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

Independence Day 2024

Har Ghar Tiranga: इस दौरान उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की।