4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: रायपुर में 13 साल बाद आईपीएल मैच, पलक झपकते ही बिके टिकट, दिखा जबरदस्त उत्साह

IPL 2026: टिकट खत्म होते ही 13 मई को होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए सोमवार को ङ्क्षवडो खुलेगी। शहीद वीर नारायण ङ्क्षसह स्टेडियम में 10 मई को पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन के बीच खेला जाएगा।

2 min read
Google source verification
IPL 2026: रायपुर में 13 साल बाद आईपीएल मैच, पलक झपकते ही बिके टिकट, दिखा जबरदस्त उत्साह

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम (PhotoAI)

IPL 2026: रायपुर में होने वाले जिस आईपीएल मुकाबले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, उसके टिकट बुकिंग खुलते ही पलक झपकते सोल्ड आउट हो गए। 13 साल बाद होने वाले आईपीएल मैच का उत्साह चरम पर है। आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार को सुबह बुकिंग ओपन की गई। स्थिति ऐसी रही कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में सारे टिकट बिक गए।

3000 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक के महंगे टिकटों को लेने लोग टूट पड़े। एक साथ हजारों यूजर्स के लॉग-इन करने से आरसीबी का सर्वर भी ठप हो गया। पहले मैच के टिकट खत्म होते ही 13 मई को होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए सोमवार को ङ्क्षवडो खुलेगी। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन के बीच खेला जाएगा। आरसीबी ने प्रमुख शहरों में से रायपुर को भी होम ग्राउंड में शामिल किया है।

2013 में पहला मुकाबला

वर्ष 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने रायपुर स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया था। 28 अप्रैल को दिल्ली और पुणे वारियर्स के बीच मैच में दिल्ली ने यह मुकाबला जीता था। दिल्ली ने यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दूसरा मैच खेला था।

अंतरराष्ट्रीय मैचों की तुलना में टिकट महंगे

भारत-न्यूजीलैंड के बीच इसी वर्ष जनवरी में आयोजित मैच में टिकटों की शुरुआती कीमत 800 रुपए थी, वहीं पिछले वर्ष दिसंबर 2025 में भारत- साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में भी टिकटों की शुरुआत कीमत 1000 रुपए से कम थी।

10वीं-12वीं के मेरिट छात्रों को मिलेगा IPL मैच देखने का मौका

छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं की परीक्षा मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले छात्रों को IPL के रोमांचक मैच देखने का मौका मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनकी मेहनत का खास इनाम देना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को IPL मैच देखने का अवसर दिया जाएगा।

जनरल टिकटों पर एक नजर

  1. टिकटों की कीमतें- 3150 से लेकर 8000 रुपए
  2. स्टेडियम में कुल स्टैंड-10
  3. पहला मैच- 10 मई (आरसीबी-मुंबई इंडियंस)
  4. दूसरा मैच- 13 मई (आरसीबी-केकेआर)

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

आईपीएल मैचों को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। फर्जी टिकट और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहने की अपील की है।