रायपुर. आयकर विभाग ने रीयल एस्टेट, कोयला और पॉवर प्लांट संचालकों के ठिकानों से बरामद 3 करोड़ 65 लाख की ज्वेलरी और 85 लाख रुपए नगदी को जब्त कर लिया है। इसमें 85 लाख नगदी और 3 करोड़ 65 लाख रुपए की ज्वेलरी उनके सभी ठिकानों पर जांच करने के बाद टीम लौट गई है। सभी कारोबारियों का लिखित बयान दर्ज कर तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों को 5 बोरियों में दफ्तर लाया गया है। इसकी छानबीन के बाद चोरी किए गए टैक्स की राशि वसूल करने नोटिस जारी किया जाएगा।