3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने कांग्रेस को सोशल मीडिया में पछाड़ा

सोशल मीडिया की जंग में भाजपा से विपक्षी पार्टी कांग्रेस कोसों पीछे दिख रही है।
2 min read
Google source verification
BJP Social media

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में महज पांच माह शेष हैं। लेकिन सोशल मीडिया की जंग में भाजपा से विपक्षी पार्टी कांग्रेस कोसों पीछे दिख रही है।

रायपुर . प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में महज पांच माह शेष हैं। लेकिन सोशल मीडिया की जंग में भाजपा से विपक्षी पार्टी कांग्रेस कोसों पीछे दिख रही है। हालाकि भाजपा और कांग्रेस अपने चुनावी अभियान में मैदानी स्तर पर जुटी हुई हैं। भाजपा जहां पिछली 12 मई से पूरे प्रदेश में विकास यात्रा निकाल रही है, तो वहीं कांग्रेस ने संकल्प यात्रा शुरू किया है। भाजपा जहां सत्ता बरकरार रखने की कवायद में जुटी है तो वहीं कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए रणनीति बना रही है।

सोशल मीडिया में भाजपा के फेसबुक में जहां 6 लाख 37 हजार 632 फॉलोअर्स हैं, तो कांग्रेस के फेसबुक में सिर्फ 20 हजार 390 फॉलोअर्स हैं। वहीं ट्विटर में भाजपा के 28 हजार के करीब फालोवर्स हैं, तो कांग्रेस के 12 हजार 200 फालोवर्स हैं। राजनीतिक पंडितों के अनुसार सोशल मीडिया में चुनावी कैम्पेन अब हर राजनीतिक पार्टियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। युवा वोटर्स सोशल मीडिया पर ज्यादा एेक्टिव रहते हैं, एेसे में इन युवा वोटर्स को लुभाने के लिए हर राजनीतिक पार्टियांे के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन गया है।

इधर, शहर के युवा नेताओं की अपनी अलग ब्रांडिंग : चुनावी वर्ष में राजधानी में दोनों ही पार्टियों के युवा नेता भी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव है। चाहे वह फेसबुक हो या फिर ट्विटर दोनों ही माध्यम में युवा नेताओं के अपने-अपने फालोवर्स हैं। किसी के 65 हजार तो किसी के 22 हजार तक फालोवर्स है।

भाजपा छत्तीसगढ़ के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी दीपक मस्के का कहना है कि सोशल मीडिया का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसलिए विधानसभा चुनाव में हमने खासकर युवा वोटर्स तक पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया में पार्टी और सरकार के काम-काज को ट्रेंड करने पर ज्यादा फोकस किया है। इस विधानसभा चुनाव में भी सोशल मीडिया के माध्यम से गांव के बुजुर्ग वोटर्स के पास पहुंचने के लिए हमारी सरकार द्वारा मोबाइल बांटने का निर्णय लिया है। इसके बाद बूथ स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच और बढ़ जाएगी। वहीं कांग्रेस के आइटी सेल के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र परिहार का भाजपा से फॉलोअर्स के मामले में पीछे रहने पर कहना है कि भाजपा के फेसबुक, ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया में जो फालोवर्स हैं, उनमें से आधे से ज्यादा तो फेक हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी (कांग्रेस) सबसे ज्यादा पहुंच बढ़ा रही है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग