ताबीर हुसैन @ रायपुर. लोकप्रिय टीवी सीरीज कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंचना हर किसी का सपना होता है। केबीसी का नाम आते ही आपके कान अलर्ट हो जाते हैं। इसके दसवें सीजन के लाइनें 6 जून को रात 8.30 बजे खुलेंगी। इसके ठीक दो दिन पहले वाट्सएप में रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक वायरल होने लगी। हर कोई इसे दोस्तों, नाते-रिश्तेदारों और परिचितों को फारवर्ड करने लगा, जो अब भी जारी है। एक्सपर्ट ने इस लिंक के फर्जी होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जब भी कोई चीज पॉपुलर हो जाती है तो इसके बरक्स बहुत से फर्जी वेबसाइट सर्च इंजन में रन करने लगती है। क्योंकि एक ही समय में करोड़ों लोग उसे ओपन करते रहते हैं। एेसे में फर्जी वेबसाइट को हिट का फायदा मिल जाता है।