5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर के हजारों बैंक ग्राहकों को अलर्ट, KYC अपडेट नहीं कराया तो बंद हो सकता है खाता, जानें आखिरी तारीख

Bank Account KYC: रायपुर के हजारों बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। लंबे समय से KYC अपडेट नहीं कराने वाले खाताधारकों को बैंकों ने अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
KYC Last Date

हजारों बैंक ग्राहकों को अलर्ट (फोटो सोर्स- Freepik)

KYC Update: रायपुर के हजारों ऐसे बैंक खाताधारकों के लिए बैंकों ने चेतावनी जारी की है, जिन्होंने लंबे समय से अपने खाते का ग्राहक पहचान सत्यापन नहीं कराया है। विभिन्न बैंक शाखाओं ने कार्यालयों में सूचना चस्पा कर ग्राहकों को 30 अक्टूबर तक पहचान संबंधी जानकारी अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। तय समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर खाते से लेन-देन रोकने से लेकर खाता बंद करने तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बैंकों के अनुसार शहर की शाखाओं में बड़ी संख्या में ऐसे खाते हैं, जिनमें एक से लेकर पांच साल तक कोई सक्रिय लेन-देन नहीं हुआ है। ऐसे खाताधारकों को पहचान संबंधी जानकारी अपटेड कराने के लिए सूचित किया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंकों की शाखाओं में इस संबंध में सूचनाएं जारी की गई है। पहचान सत्यापन के दौरान आधार, स्थायी खाता संख्या, पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज लिए जा सकते हैं। कुछ मामलों में ग्राहक का भौतिक सत्यापन भी जरूरी होगा।

बैंक अधिकारियों के अनुसार, ग्राहकों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर खाते से जुड़े लेन-देन में परेशानी आ सकती है। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग बैंकों को मिलाकर एक लाख के करीब ऐसे ग्राहक हैं, जिन्होंने लंबे समय से बंद खाते को चालू नहीं करवाया है।

बैंकों में इनके लिए केवायसी जरूरी

  1. नया बैंक खाता खोलने वाले ग्राहक — सेविंग, करंट, एफडी आदि।
  2. पुराने खाताधारक, जब बैंक के रिकॉर्ड में केवाईसी अपडेट/री-केवायसी की जरूरत हो।
  3. जिनके पहचान या पते की जानकारी बदल गई है — जैसे नया पता, नाम आदि।
  4. निष्क्रिय या लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुए खातों में बैंक दोबारा दस्तावेजों की मांग।
  5. उच्च जोखिम वाले ग्राहकों की केवाईसी अधिक बार अपडेट की जा सकती है।
  6. संयुक्त खाते, फर्म, कंपनी, ट्रस्ट आदि के खातों में संबंधित सभी व्यक्ति/अधिकृत प्रतिनिधियों की जानकारी भी ली जाती है।