24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लेसमेंट कैंप ने उमड़ी लड़कियों की भारी भीड़, पहली बार सुरक्षा गार्ड बनने सामने आई युवतियां

समेंट कैंप की खबर फैलते ही लड़कियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 7 Jul 2018, 3:58 PM IST

job news

प्लेसमेंट कैंप ने उमड़ी लड़कियों की भरी भीड़, पहली बार सुरक्षा गार्ड बनने सामने आई युवतियां

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रोजगार कार्यालय में मार्केटिंग, सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड के 343 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। प्लसमेंट कैंप की खबर फैलते ही लड़कियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

READ MORE: वीडियो में देखिए जब प्लेसमेंट कैंप में उमड़ी लड़कियों की भारी भीड़, ये थी वजह

जिला रोजगार कार्यालय में मार्केटिंग समेत विभिन्न पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें अब तक 136 आवेदन प्राप्त हुए। यहां सुरक्षा गार्ड बनने के लिए युवतियों ने भी रूचि दिखाया। प्राथमिक चरण में 80 युवक और युवतियां का चयन किया गया है।

READ MORE: JOB ALERT: 567 पदों पर यहां होगी सीधी भर्ती, 5वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

READ MORE: इस सरकारी विभाग में निकली 54 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई, Apply Soon

बाकि पदों के लिए मांगा 3 साल का अनुभव

प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे शुरू हुआ चुका है। इसका लाभ उठाने के लिए जिलेभर से युवक और युवतियां पहुंची थी। मार्केटिंग के 25 , फील्ड आफिसर के 8 , सुपरवाईजर के 10, सुरक्षा गार्ड के 2 सौ और एजेंट के 1 सौ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। सुरक्षा गार्ड और एजेंट को छोड़कर बाकी पदों के लिए 3 साल का अनुभव मांगा गया गया था, इसलिए कई युवाओं का कंपनी में नौकरी करने का सपना पूरा नहीं हो पाया।

READ MORE: इस कोर्स को करने के बाद नौकरियों की रहेगी भरमार, बेहतर कॅरियर की करें शुरुआत

ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा रहा । पहली बार सुरक्षा गार्ड बनने लिए युवतियां सामने आई। इसके लिए 11 युवतियां ने आवेदन किया है। इसके अलावा 14 ने एजेंट, 1 ने मार्केटिंग और 3 ने सुपरवाइजर बनने के लिए भी उन्होंने भाग्य अजमाया है। पात्रता रखने वाले युवक और युवतियां को सेलेक्ट होने पर उन्हें रायपुर बुलाया गया है।

नियोजक संस्था के अधिकारी, योगेश साहू ने बताया रोजगार कार्यालय में 343 पदों के लिए कैंप लगाया गया था। 53 युवक और युवतियां अपात्र मिले।