24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JOB ALERT: 567 पदों पर यहां होगी सीधी भर्ती, 5वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने कवर्धा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 7 Jul 2018, 11:22 AM IST

job news

JOB ALERT: 567 पदों पर यहां होगी सीधी भर्ती, 5वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कबीरधाम जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 8 जुलाई रविवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पीजी कॉलेज मैदान में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

READ MORE: इस सरकारी विभाग में निकली 54 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई, Apply Soon

इस मेले में निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए विभिन्न निजी संस्थाओं से 567 विभिन्न पदों पर नियोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्रों नियोजन के लिए अभ्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 5 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो, आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं हो। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाना है।

READ MORE: शार्ट टर्म कोर्स से युवाओं को हुनरमंद बनाएगा CSVTU, सभी तरह की डिग्री वाले छात्रों के लिए सुनहरा मौका

कबीरधाम जिले के युवा रोजगार मेला में उपस्थित नियोजकों-प्रतिनिधियों से सीधे ही संपर्क करके पूर्ण जानकारी प्राप्त करने एवं संतुष्ट होने पर ही अपनी योग्यता एवं रूचि के अनुसार पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

READ MORE: बेरोजगारों के लिए नौकरियों की सौगात, इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें Apply

इस रोजगार मेले में ऐसे अभ्यार्थी जो यूपीएससी, सीजीपीएससी, बैंकिग, रेल्वे, व्यापम, रक्षा क्षेत्र में भर्ती हेतु तैयारी कर रहे है, उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए भी विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।

READ MORE: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी ANM-GNM की सीधी भर्ती, CM ने दिए संकेत

रिक्त पदों में रायपुर के अलावा कवर्धा के भी विभिन्न क्षेत्र से डिमांड आयी है। जिसमें पद खाली है उनके लिए भी आवेदन कर सकते है।