24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारों के लिए नौकरियों की सौगात, इन सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें Apply

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 29 Jun 2018, 5:54 PM IST

latest govt job news

बेरोजगारों के नौकरियों की सौगात, इन सरकारी विभागों में निकली है बंपर भर्ती, जल्द करें Apply

रायपुर. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों के भीतर हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलने वाला है। जल्द ही प्रदेश की दो मुख्य रोजगार एजेंसियां विभिन्न 502 पदों पर परीक्षाएं लेंगी। इनमें छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के 70 तो, वहीं राज्य लोक सेवा आयोग के 432 पद शामिल हैं।

Read More : छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में भारी छूट: अब पांचवीं पास भी बन सकेंगे आरक्षक

इनमें गृह विभाग, खनिज संसाधन एवं विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, राज्य लोक सेवा आयोग, राज्य अभियांत्रिकी सेवा, राज्य सेवा के साथ मेडिकल कॉलेज की भी रिक्तियां शामिल हैं। वहीं स्वीकृत पदों में नवीन रिक्त पदों की संख्या 440, तो वहीं बैकलॉग पदों की संख्या 62 हैं। जिसमें खनिज निरीक्षक के 31 और वैज्ञानिक अधिकारी के 31 पद शामिल हैं। इनमें से व्यापमं की ओर से ली जाने वाली परीक्षा 5 अगस्त को, तो लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं विभिन्न तारीखों में आयोजित की जाएंगी।

Read More : चाहिए सरकारी नौकरी तो जल्द करें आवेदन, यहां निकली है इन पदों पर भर्तियां

गृह पुलिस विभाग
वैज्ञानिक अधिकारी - 31 पद
खनिज संसाधन एवं विभाग
सहायक भौमिकविद् और खनिज निरीक्षक - 40 पद
खेल एवं युवा कल्याण विभाग
सहायक संचालक, प्रशासक, खेल अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी - 5 पद
राज्य अभियांत्रिकी सेवा - अधिकारी - 26 पद
राज्य सेवा - 299 पद
(मुख्य परीक्षा तक पहुंची प्रक्रिया)
परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं
लोक सेवा आयोग - 31 पद

व्यापमं की ओर से
पं. ज. ने. स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय - 70 पद - 5 अगस्त को होगी परीक्षा

लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि कुछ विभागों की भर्तियों पर प्रक्रिया परीक्षाओं तक जा पहुंची हैं, वहीं कुछ की परीक्षाएं एक-दो माह के भीतर आयोजित की जाएंगी। शेष अन्य पदों के लिए अभी किसी भी विभाग से मांग-पत्र नहीं मिला है।