CG Job Fair 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में औद्योगिक विकास नीति में कई महत्वपूर्ण संशोधन को हरी झंडी दे दी। इसमें दिल्ली-मुंबई की तरह छत्तीसगढ़ में भी अब लॉजिस्टिक हब, लॉजिस्टिक पार्क और ड्राई पोर्ट, एयरकार्गो टर्मिनल व गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल के लिए 140 करोड़ रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।