Lok Sabha Election 2024 Chhattisgarh: भाजपा के नेता पड़ोसी राज्यों में डबल इंजन सरकार के वादें गिना रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता केंद्र की वादाखिलाफ व महंगाई को प्रमुखता से जनता के सामने रख रहे हैं। भाजपा से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, रामविचार नेताम सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों को झारखंड और ओडिशा के चुनाव में लगाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री कवासी लखमा सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लगे हैं।