25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में रंगरेलियां मना रहे जोड़ो को पुलिस ने दबोचा, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान

* छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का खुलासे के बाद अब प्रेमी जोड़ियों को पुलिस होटलो से पकड़ रही है।* इस होटल (sonu hotel ) में बहुत समय से प्रेमी जोड़ो का आना जाना था बताया जा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 8 Jul 2019, 9:33 PM IST

lovers

होटल में रंगरेलियां मना रहे जोड़ो को पुलिस ने दबोचा, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान

राजनांदगांव। प्रदेश में पुलिस की सक्रियता ने प्रेमी जोड़ो को बेचैन कर रखा है। वही राजधानी से लेकर तमाम जिलों के होटलो में लगातार छापा मार कार्रवाही से सेक्स रैकेट और वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ हो रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में कुछ दिन पहले स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया था।

राजधानी से लगभग सौ किलोमीटर दूर स्थित राजनादगांव में भी पुलिस ने तीन प्रेमी जोड़ो को रंगेहाथ पकड़ा है। शहर के पोस्ट आफिस चौक के पास स्थित सोनू होटल में गत दिनों तीन प्रेमी जोड़े अगल- अलग रूम में रंगरेलिया करते पकड़ाए गए है। जिसमें से दो लड़कियां बालिग एवं एक नाबालिग बताया जा रहे है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा होटल की जांच के दौरान सोनू होटल में तीन प्रेमी जोड़े अलग- अलग रूम में पकड़ाए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जैनम बैद पिता नरेश बैद ममता नगर, राजनांदगांव, रवि सोनकर पिता समय लाल सोनकर नंदई चौक, राजनांदगांव, यशवंत वर्मा पिता मनोज वर्मा ठेलकाडीह बताया है।

Read This: जाने कांग्रेस सरकार की विधानसभा उप चुनाव में क्या है रणनीति

पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू होटल में जब पुलिस ने दबिश दी तो जैनम बैद के साथ नाबालिग लड़की मिली थी एवं दो अन्य कमरों में रवि सोनकर एवं यशवंत वर्मा के साथ बालिग लड़कियां मिली थी।

राजधानी के ये थे बड़े खुलासे, आ रहे विदेशी लड़किया
छत्तीसगढ़ की राजधानी में आए दिन हाइप्रोफइल सेक्स रैकेटों का खुलासा हो रहा है। एक ही हफ्ते के अंदर 4 जिस्मफरोशी के धंधों का खुलासा हो हुआ है। शनिवार को राजेंद्र नगर इलाके में एक और सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।

किराए के फ्लैट और स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने पाइंटर भेजकर दो स्थानों पर छापा मारा। मौके से स्पा सेंटर संचालक और महिला दलाल सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें 8 लड़कियां हैं। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Warm News : प्लास्टिक खरीदने की आड़ में जिले के आउटर में चल रहा है ये गन्दा काम,रसूखदारों का मिल रहा है सपोर्ट

राजेंद्रनगर में पकड़ा गया रैकेट
पुलिस के मुताबिक न्यू राजेंद्र नगर में सब्जी मार्केट के पास ग्लैमर्स फैमली सैलून के नाम से शंकर नगर निवासी राजेश मिश्रा स्पा सेंटर संचालित कर रहा था। इसकी आड़ में वह देहव्यापार करवाता था। शनिवार को पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने पाइंटर भेजकर सौदा करवाया। इसके बाद छापा मारा। पुलिस ने सेंटर से राजेश के अलावा दल्लीराजहरा के शेख अहमद और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी महिलाएं रायपुर की हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।