Mahadev Satta App: महादेव सट्टा से अर्जित करोड़ों की ब्लैकमनी को फिल्म प्रोडक्शन में लगाया गया था। इसे मुंबई स्थित कुरैशी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए निवेश करने के इनपुट मिले हैं। इसके संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। इसका उल्लेख ईडी द्वारा पिछले दिनों पेश किए गए पूरक अभियोजन परिवाद में किया गया है।