2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहला हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलक्टर- आयुक्त सहित 21 आइएएस अफसरों के हुए तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार शाम एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 5 Aug 2018, 9:45 AM IST

IAS Officer

चुनाव से पहला हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलक्टर- आयुक्त सहित 21 आइएएस अफसरों के हुए तबादले

रायपुर. राज्य सरकार ने शनिवार शाम एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बस्तर, सरगुजा और दुर्ग के संभाग आयुक्तों के साथ तीन जिलों में कलक्टर बदल दिए हैं।

इस फेरबदल की जद में मंत्रालय से लेकर जिलों तक 21 आइएएस अफसर आए हैं। आदेश के मुताबिक बस्तर संभाग के आयुक्त दिलीप वासनीकर को दुर्ग संभाग का आयुक्त बना दिया गया है। वहीं बस्तर के कलक्टर रहे धनंजय देवांगन को बस्तर संभाग का आयुक्त बना दिया गया है। वहीं कांकेर के कलक्टर रहे टामन सिंह सोनवानी को सरगुजा संभाग का आयुक्त बनाकर भेजा जा रहा है। सरगुजा में संभाग आयुक्त रहे अविनाश चंपावत को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। जल संसाधन विभाग में सचिव रहे सोनमणि वोरा के अध्ययन अवकाश पर जाने की वजह से ऐसा हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं की संचालक रहीं रानू साहू को कांकेर जिले का कलक्टर बनाया गया है। बीजापुर के कलक्टर डॉ. तंबोली अयाज फकीरभाई को बस्तर का कलक्टर व संचालक ग्रामोद्योग केडी कुंजाम को बीजापुर कलक्टर बनाया गया है।

डीडी सिंह : सचिव एवं खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार