15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में भारी बारिश से कई ट्रेनें लेट, कुछ का बदला समय

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification
CG News

मुंबई में भारी बारिश से कई ट्रेनें लेट, कुछ का बदला समय

रायपुर/राजनांदगांव. मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से रुट की अधिकांश ट्रेने काफी विलंब से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से रुट के ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में पिछले तीन चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण मुंबई के रेलवे ट्रेक में पानी भरने से वहां से आने वाली अधिकांश ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे देरी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अन्य जगहों में भी बारिश की वजह से रुट की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

कुर्ला-हावड़ा व मुंबई मेल प्रभावित
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से मुंबई से हावड़ा जाने वाली मुंबई -हावड़ा मेल, कुर्ला -हावड़ा एक्सप्रेस, गींताजली एक्सप्रेस, समरसता एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे देरी से स्टेशनों में पहुंच रही हैं। रुट की ट्रेनों के देरी से सफर कर रहे यात्री और आगंतुक जगहों में जाने ट्रेनों का स्टेशन में इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सुजीत चक्रवर्ती, स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि बारिश की वजह से मुंबई से आने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अन्य रुट की ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

इधर आधा दर्जन ट्रेनों में बढ़ाई गई अतिरिक्त कोच
रेलवे के ऑफ सीजन में भी यात्रियों का टिकट कन्फर्म नहीं होने की स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आधा दर्जन लंबी दूरी की गाडिय़ों में अतिरिक्त कोच लगा कर चलाने जा रहा है। इससे काफी हद तक रिजर्वेशन वेटिंग टिकट कन्फर्म हो जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। टिकट कन्फर्म नहीं होने की दिक्कतें संबंधी खबरें 'पत्रिका' ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

रेलवे में पीक सीजन हो या ऑफ सीजन, मुसाफिरों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। रायपुर के एक- एक रिजर्वेशन टिकट कन्फर्म होने में यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके कारण रेलवे प्रशासन ने आधा दर्जन लंबी दूरी की गाडिय़ों में अतिरिक्त कोच लगा कर चलाने जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग