11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

इस दौरान इन दोनों शहरों के बीच तीन गाडिय़ां रद्द कर दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 Jul 2018, 12:05 PM IST

Chhattisgarh news

ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, कल रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

रायपुर. रायपुर और बिलासपुर जैसे दोनों प्रमुख शहरों के बीच रेल गाडिय़ों की रफ्तार बढ़ाने के लिए काफी मशक्कत की जा रही है, लेकिन रेल पटरियां दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। 110 किमी की दूरी सफर करने में पहले जितना समय लगता था, उतना ही समय आज भी लग रहा है। जबकि रायपुर रेल मंडल के उरकुरा से दाधापारा के बीच पिछले चार महीने के दौरान 18 बार ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य के लिए अमला उतारा जा चुका है। यह रेल लाइन पर फुल स्पीड के लिए फिर भी दुरुस्त नहीं होने पर रविवार को फिर रेल परिचालन से जुड़े सभी विभाग का अमला पटरी पर उतरेगा। इस दौरान इन दोनों शहरों के बीच तीन गाडिय़ां रद्द कर दी गई हैं।

उरकुरा से दाधापारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण रेल लाइन है। इस रूट से होकर हावड़ा-मुंबई रूट की ट्रेनों का आना-जाना होता है, इस वजह से सबसे व्यस्ततम रेल लाइन है। रेल अफसरों के अनुसार इन दोनों सेक्शनों के बीच तीसरी रेल लाइन बनाने का काम पूरा हो चुका है। लेकिन तीनों रेल लाइन से एक साथ गाडिय़ों को चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। ओएचई लाइन, सिंग्नल प्रणाली सहित अनेक कार्य अपग्रेड करने का काम तीनों लाइनों अप, डाउन एवं मिडिल लाइन पर कराया जा रहा है। इसके लिए हर महीने के रविवार के दिन ब्लॉक लेना भी रेलवे ने तय किया है। 8 जुलाई को डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य चलेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- आठ जुलाई को 58118 गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर को रायपुर स्टेशन में समाप्त किया कर रायपुर स्टेशन से 58117 झारसुगुड़ा-गोंदिया के लिए रवाना किया जाएगा।

- गाड़ी संख्या 58117 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन में समाप्त कर बिलासपुर स्टेशन से 58118 गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर बनाकर रवाना कर दी जाएगी।

- गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर और गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में करें सफर

रायपुर रेल मंडल के पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद पंवार का कहना है कि बिलासपुर एवं रायपुर के बीच यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए दोनों तरफ की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सभी स्टेशनों में रुकते हुए चलेगी।