बिजली गिरने की वजह थंडरस्ट्राम होती है। इसके चलते बिजली ऊंचे स्थान, पेड़ आदि में गिरती है। मोबाइल टावर और मोबाइल भी बड़ी वजह बन रहे हैं। बिजली कड़कते समय मोबाइल लेकर खिड़की या बालकनी में बात नहीं करनी चाहिए। पेड़ के नीचे भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह भी घातक साबित हो सकता है। - डॉ. एमएल साहू, रिटायर्ड, उपमहानिदेशक मौसम विभाग