सांसद तोखन साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू की अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ है और काफी लोकप्रिय है। ( Modi Cabinet Latest News) इसके बाद तोखन पंच से सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।