नवीनीकरण नहीं कराने वाले राशन कार्डों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये फर्जी राशन कार्ड हो सकते हैं। इसी कारण इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। नवीनीकरण से पुराने कार्डों को सत्यापन कराना आवश्यक था। इसके लिए सभी राशन दुकानों को निर्देश जारी किया गया था। राशन दुकानों में सत्यापन के बाद नगर निगम के जोन कार्यालयों से नए राशन कार्ड जारी किए जा रहे थे।