27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर की एक दिन की कलेक्टर रहीं श्रीकृति दीवान का निधन, कर रही थी यूपीएससी की तैयारी

one day raipur collector passes away : आज खबर आई की ब्राम्हणपारा निवासी श्रीकृति दीवान का निधन हो गया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 Sep 2023, 2:59 PM IST

one_day_collector.jpg

रायपुर। one day raipur collector passes away : राजधानी रायपुर जिले की एक दिन की शैडो कलेक्टर रही श्रीकृति दीवान का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार श्रीकृति कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं आज खबर आई कि ब्राम्हणपारा निवासी श्रीकृति दीवान का निधन हो गया। वह 27 साल की थी। प्रदीप दीवान बबला (संकरी वाले) की द्वितीय पुत्री, श्रुति दीवान की बहन व सुदेश तथा भावेश दीवान की भतीजी थी।

यह भी पढ़ें : Weather Update : प्रदेश में तूफान बनकर लौटा मानसून, अगले तीन दिन हो सकती है भयंकर बारिश, चेतावनी जारी

12 जनवरी 2018 के दिन बनी थी एक दिन कलेक्टर
one day raipur collector passes away : बता दें कि बीजेपी के शानकाल के दौरान युवाओं में उच्च शिक्षा तथा ऊंचे पदों पर जाने की ललक पैदा करने तत्कालीन भाजपा सरकार ने एक दिन का छाया कलेक्टर बनाने का कार्यक्रम किया था। चयन प्रक्रिया के तहत सभी जिलों में चयनित युवा को एक दिन का छाया कलेक्टर बनाया गया था। 12 जनवरी 2018 को श्रीकृति दीवान एक दिन की कलेक्टर रही। तब ओपी चौधरी रायपुर जिला के कलेक्टर थे। बता दें कि तब से लेकर श्रीकृति यूपीएससी की तैयारी में जुट गई थी।

यह भी पढ़ें : CGPSC मामले में राज्य सरकार ने दिया जवाब, चयनित उम्मीदवारों को लेकर कही ये बात

पत्रिका से कहा था, मैंने आने वाला कल जी लिया...

आज मैंने आने वाला कल जी लिया.... एक दिन के लिए बनी शैडो कलेक्टर श्रीकृति दीवान ने पत्रिका से बताई अपनी फीलिंग। उन्होंने बताया कि एक दिन की सेलीब्रिटी जैसी जिंदगी बिताने के बाद अब उनके जीवन का लक्ष्य आईएएस बनने का था अब वह और भी पक्का हो गया है। जब उन्हें जानकारी मिली कि उन्हें कलेक्टर रायपुर से मिलना है तो उन्हें नहीं मालूम था कि वह शैड़ो कलक्टर बनने वाली हैं। 8.30 बजे कलक्टर ओपी चौधरी के निवास पहुंची। तकरीबन 1 घंटे ब्रेकफास्ट टेबल पर कलेक्टर ने एक कलेक्टर की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों से अवगत कराया था। जिसके बाद ही उन्हें शैडो कलेक्टर के बारे में पता चला था।

यह भी पढ़ें : रायगढ़ बैंक में 5.62 करोड़ की डकैती के 5 आरोपी झारखंड बॉर्डर पर गिरफ्तार, ट्रक से भाग रहे थे डकैत