27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : प्रदेश में तूफान बनकर लौटा मानसून, अगले तीन दिन हो सकती है भयंकर बारिश, चेतावनी जारी

CG Weather Update : नए सिस्टम से प्रदेश में फिर से ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 Sep 2023, 1:53 PM IST

cg_weather_update.jpg

रायपुर।cg weather update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। जिसका प्रभाव आज से देखने को मिलेगा। वहीं नए सिस्टम से प्रदेश में फिर से ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें :

CG Weather Update : मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी चेतावनी में कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई स्थानों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। इसके असर से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी। जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : CGPSC मामले में राज्य सरकार ने दिया जवाब, चयनित उम्मीदवारों को लेकर कही ये बात

बढ़ गई थी गर्मी
CG Weather Update : मानसून के थमने के बाद प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ गई थी। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था। यहां 40 फीसदी बादल थे। वहीं आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। हल्की धूप से उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है। फिलहाल आज से मौसम में बदलाव के आसार है।

यह भी पढ़ें : रायगढ़ बैंक में 5.62 करोड़ की डकैती के 5 आरोपी झारखंड बॉर्डर पर गिरफ्तार, ट्रक से भाग रहे थे डकैत

ऐसा रहा पारा
CG Weather Update : रायपुर में अधिकतम तापमान 34.2, माना एयरपोर्ट में 33.4, बिलासपुर में 33.5, पेण्ड्रारोड में 32.8, अंबिकापुर में 31, जगदलपुर 33.8, दुर्ग 33.2 और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें : Aadhar Update : तुरंत अपडेट कराएं आधार कार्ड, वरना बंद हो जाएगी ये सरकारी सुविधाएं