Chhattisgarh Nyay Yatra: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, इस यात्रा का निर्णय हम सब के सहमति से हुआ और इस यात्रा में पूरे प्रदेश के सभी लोग शामिल होंगे। भाजपा की सरकार को 9 महीने हुए हैं और इस सरकार में अत्याचार, अनाचार, दुराचार, मौतें, हत्या के मामले बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ शांति का टापू रहा है और छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने के लिए इस यात्रा को निकाल रहे हैं।